जुलाई महीने के आखिरी दिन एक साथ 13 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 399 पर पहुंच गया है। नए पॉजिटिव में नागरवास, रत्नेश्वर रोड के साथ ही बाजना का संक्रमित भी शामिल है। बता दें कि सिर्फ जुलाई में अब तक 241 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं।
शुक्रवार को जो नए पॉजिटिव मिले हैं, उनमें स्वास्थ्य विभाग की एक ट्रेनी नर्स (हेल्थ वर्कर) भी शामिल है। इसी के साथ मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में दीनदयाल नगर निवासी 30 साल का पुरुष, ताल निवासी 47 साल का पुरुष, आलोट निवासी 20 साल की युवती, हाट रोड निवासी 45 साल का पुरुष, अालोट निवासी 49 साल का पुरुष, ग्रीन सिटी निवासी 50 साल की महिला, बाजना टीचर कॉलोनी निवासी 26 साल का पुरुष, बड़ा मालीपुरा जावरा निवासी 64 साल की महिला, धानासुता रोड साईनाथ नगर निवासी 38 साल की महिला, हॉस्पिटल रोड निवासी 62 साल का पुरुष, नागरवास निवासी 55 साल का पुरुष, रत्नेश्वर रोड निवासी 25 साल का पुरुष संक्रमित मिले हैं। वहीं, ट्रूनॉट मशीन में पीएंडटी कॉलोनी निवासी 42 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी पॉजिटिव के घरों को कंटेनमेंट बनाया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज से 9 मरीज डिस्चार्ज- इधर, शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कॉलेज से 341 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हमारा रिकवरी रेट 85.46% है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today