सहा. राजस्व निरीक्षक पॉजिटिव, सैंपल देकर घर गए

कोरोना वायरस अब नगरपालिका तक पहुंच गया है। सोमवार देर शाम नपा के 34 वर्षीय सहायक राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे मूलत: अभिनंदन कॉलोनी मंदसौर के निवासी हैं और 6 अगस्त को रेंडमली सैंपल दिया था। इसके बाद शनिवार-रविवार छुट्‌टी होने से मंदसौर घर जाकर आए और सोमवार सुबह 11 बजे ड्यूटी पर नगरपालिका भी पहुंचे। यहां सीएमओ समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के संपर्क में आए। जैसे ही शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो नपा में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. केएस सगर ने रात में ही पूरी नपा परिसर को सैनिटाइज्ड करवाया। वहीं संपर्क में आए अधिकारी-कर्मचारियों को अगले आदेश तक वर्कफ्रॉम होम के निर्देश भी जारी किए।
नपा का जो सहायक राजस्व निरीक्षक पॉजिटिव आए वे इंदिरा कॉलोनी में किराये से रहते हैं। वहां से रात 8.30 बजे अस्पताल कंट्रोल रूम लाए। यहीं से भोजन करवाने के बाद रतलाम रेफर कर दिया। अब जावरा ब्लॉक में 108 पॉजिटिव हो गए हैं। यहां रविवार को हाथीखाना दरगाह रोड पर िजस पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हुई थी, उनके एडवोकेट बेटे समेत 9 लोगों को क्वारेंटाइन किया है। जनाजे में शामिल 17 अन्य होम क्वारेंटाइन हैं। इधर बड़ा मालीपुरा निवासी 60 वर्षीय पान व्यापारी की तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हंे रतलाम से इंदौर रेफर की खबर है। हालांकि उन्हें लेकर जानकारी नहीं दे रहा है। पत्नी स्वस्थ होकर दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज से घर लौट चुकी थी लेकिन तबीयत िबगड़ने पर सोमवार को फिर से उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Dabang News

दबंग न्यूज एक ऐसा जनमंच है जहां हम सभी खबरों एवं जनसमस्याओं को पूर्णतः निष्पक्ष और बेवाक ढंग से प्रकाशित करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post